Follow Us:

मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह जीतीं, टूटा सदियों पुराना मिथक

पी. चंद |

मंडी लोकसभा उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 8766 वोटों से भाजपा प्रत्याशी कुशाल सिंह ठाकुर को हराया है। हालांकि ये अंतर ज्यादा नहीं है लेकिन प्रत्याशी की जीत के लिए काफी है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिंभा सिंह को कुल वोट 3 लाख 69 हजार 565 पड़े, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 3 लाख 62 हजार 075 वोट पड़े। इसके साथ ही नोटा में 12 हजार 661 वोट कास्ट हुए हैं, जबकि बाकी 4 प्रत्याशियों को भी कुछ वोट पड़े हैं। कुल वोट 7 लाख 52हजार 071 कास्ट हुआ था।

वहीं, उनकी जीत के साथ सदियों पुराना मिथक भी टूट गया है। इससे पहले मिथक था कि कभी मंडी का सांसद विपक्ष में नहीं बैठा। यानी की जिस पार्टी की सरकार होती थी उसी पार्टी का सांसद चुना जाता था। लेकिन अब ये मिथक प्रतिभा सिंह की जीत से टूट गया है, क्योंकि केंद्र में मोदी की सरकार है।