Follow Us:

कांग्रेस नहीं भेद पाई जिला परिषद हमीरपुर में BJP का अभेद्य किला,  23 सालों से BJP का दबदबा कायम

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर जिला परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की बबली देवी और नरेश कुमार के निर्विरोध निर्वाचित होने से समूची जिला भाजपा में उत्साह का माहौल है। जिला परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत बबली देवी और नरेश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भेंट करने समीरपुर स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे। इस मौके जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जिला भाजपा और जनता को बधाई दी है। जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी के सास ससुर भी इस अवसर पर उपस्थित जिन्हें धूमल ने हार पहना कर सम्मानित किया। बबली देवी के ससुर पुन्नू राम वर्षों पुरानी भाजपा कार्यकर्ता हैं और चाहे पार्टी की गतिविधियां हों या समाज मे उन्हें उनकी निष्काम सेवा के लिए जाना जाता है। 

हमीरपुर ज़िला परिषद की अगर बात की जाए तो पिछले 22-23 वर्षों से यहां लगातार भाजपा का दबदबा कायम है। कांग्रेस ऐड़ी चोटी का जोर लगा कर भी आज तक भाजपा के इस अभेद्य किले में सेंधमारी नहीं कर पाई है। अगली तश्वीर भी अब स्पष्ट है। भाजपा का फिर से ज़िला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। पिछले विधानसभा चुनावों में परिणाम अनुकूल न आने के बाद भाजपा ने पहले लोकसभा चुनावों और अब पंचायती राज चुनावों में बढ़िया प्रदर्शन दिखाया है। जो ज़िले में भाजपा या यूं कहिये कि पूर्व मुख्यमंत्री की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

ज़िले में इन चुनावों में कांग्रेस को एक तिहाई स्थानों तक सीमित कर भाजपा ने भविष्य की राजनीती में फिर से हमीरपुर को अभेद्य किला बनाने की पटकथा लिख दी है। इस बार के पंचायती राज चुनावों के नतीज़े हमीरपुर जिला में बहुत मायने रखते हैं। जहां 2017 के विधानसभा चुनावों में तीन तीन विधायक खोने के बाद जिला भाजपा निरंतर जमीन पर अपनी पकड़ बनाने के लिए मेहनत कर रही थी तो वहीं मुख्यमंत्री गवाने के पश्चात जिला की जनता भी प्रदेश की राजनीति में खोई हुई हमीरपुर की पुरानी पहचान को फिर से देखना चाहती है। और जो कुछ लोग पार्टी के साथ गद्दारी कर रहे हैं उनको भी धूल चटाने पड़ेगी क्योंकि जिले की जनता ने इन जयचन्दों को पहचान लिया है। बहरहाल वर्तमान चुनाव परिणामों ने दर्शा दिया है कि जिला हमीरपुर एक बार फिर से भाजपा का गढ़ बनेगा और हमीरपुर भाजपा का संगठन फिर से प्रदेश भर में टॉप संगठन कहलायेगा।