पॉलिटिक्स

2 मार्च को शुरू होगा कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान, इंचार्ज ने दिए निर्देश

कई राज्यों में चल रहे चुनावों के बीच कांग्रेस का सदस्यता अभियान जोरों पर हैं। इसी बीच हिमाचल में सदस्यता अभियान की रिपोर्ट लेने भारतीय कांग्रेस कमेटी की इंचार्ज दीपा दास मुंशी ने हमीरपुर में पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर सहित कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान दीपा दास मुंशी ने कहा कि प्रदेश में जो सदस्यता अभियान चल रहा है वह उससे संतुष्ट नहीं है। क्योंकि अन्य पांच राज्यों में चुनाव चल रहा है, जिसके चलते काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ड्यूटी चुनाव में चल रही है।

जल्द ही 2 मार्च को डिजिटल सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा, जिसके लिये पार्टी द्वारा टीम का गठन किया जाएगा। अब कांग्रेस पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए ऐप निकाला है, जिससे फर्जी नहीं बल्कि सही मेंबर शिप होगी।

कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत काफी लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं लेकिन प्रदेश में बीजेपी सरकार के कारण भी सदस्यता लेने से कतरा रहे हैं, ताकि सत्ता में जो सरकार उनके खिलाफ कोई कार्यवाही न करें। कोरोना के दौरान भी पार्टी के सदस्यता अभियान को गति नहीं मिल पाई थी।

दीपा दासमुंशी ने कहा कि मेंबर शिप कांग्रेस पार्टी का आंतरिक पार्ट है। अक्टूबर माह तक संगठन के चुनाव होंगे। हमीरपुर में किसी भी तरह का कोई रेज्युलेशन पास नहीं किया गया। ऐसे ही अफवाह फैलाई गई है।

क्षेत्रों का होगा भ्रमण, बोले राठौर

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा जहां पार्टी पिछले कई सालों से चुनाव नहीं जीत पाई है। ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी द्वारा पद यात्राएं भी की गई हैं। पूरे प्रदेश में ऐसे 22 विधानसभा क्षेत्र हैं। जहां पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा पद यात्राएं की हैं।

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

3 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

3 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

3 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

3 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

6 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

7 hours ago