कांग्रेस को सता रहा हार का डर, इसलिए नहीं कर पाई उम्मीदवारों की घोषणा- सीएम

रविवार को जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र स्थित कफोटा में भारतीय जनता युवा मोर्चा शिलाई मंडल द्वारा आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने यहां कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में हार का भय सता रहा है। यही कारण है कि अभी तक प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। हालांकि शिलाई में 40 से अधिक परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार भी प्रदेश की चारों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। प्रदेश बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही राज्य का चहुंमुखी विकास करना सुनिश्चित किया है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों के राशि से विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का उद्देश्य हिमाचल को विकास की राह पर शिखर तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां एक ओर केन्द्र और प्रदेश सरकार निजी क्षेत्र में रोजगार के समूचित अवसर सृजित करने के प्रयास कर रही है वहीं युवाओं को उचित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश सरकार कौशल विकास निगम के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास में सहयोग कर रही है ताकि उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावंलबन योजना और मुख्यमंत्री आजीविका योजना शुरू की है।

उन्होंने कहा कि देशवासी जानते हैं कि भारत को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है और ऐसा नेतृत्व नरेंद्र मोदी के अलावा कोई भी नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को विश्व के मानचित्र पर अलग पहचान देने का कार्य किया है। मोदी सरकार ने मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। केंद्र की योजनाओं से हिमाचल के लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल को हजारों करोड़ों रुपए की विकासात्मक परियोजनाएं दी हैं। ऐसे में नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस पार्टी 10 साल सत्ता में रही लेकिन उनका उपलब्धियों का आंकड़ा कम और आरोपों का आंकड़ा ज्यादा रहा। कांग्रेस ने हमेशा झूठ का सहारा लिया है और जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। इसी कारण कांग्रेस से टिकट लेने के लिए कोई भी इच्छुक नहीं है। दूसरी ओर मोदी सरकार का 5 साल का कार्यकाल जन कल्याण के लिए समर्पित रहा। केन्द्र सरकार ने हर क्षेत्र में देश को गौरवान्वित्त किया है और हमें इस गौरवमयी विकास को जारी रखना चाहिए जिसके लिए बीजेपी का जीत प्राप्त करना बेहद जरूरी हो जाता है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

49 mins ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

1 hour ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

1 hour ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

2 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

19 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

20 hours ago