Follow Us:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची कांग्रेस मुख्यालय, संभाला पदभार

पी. चंद |

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाई गईं प्रियंका गांधी गांधी ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। जहां पर उन्होंने पूरे विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

बता दें कि कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में वह खासकर यूपी के लिए प्रभावशाली मानी जा रहीं हैं। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियाें का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिए करने वाली हैं। इस सिलसिले में उनके 11 फरवरी को वह लखनऊ पहुंच सकती हैं।

प्रियंका 7 जनवरी को पहली बार पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई हुई है।

गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका को आवंटित हुए कमरे के बाहर उनके नाम का नेमप्लेट लगा दिया गया था। प्रियंका गांधी को राहुल गांधी के बगल वाला कमरा आवंटित किया गया है। बताया जा रहा है राहुल गांधी महासचिव के पद पर होने के दौरान इसी कमरे में बैठा करते थे।