Follow Us:

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने किया टीमों का गठन, खबर में पढ़ें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के चलते बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी पार्टी को ओर मजबूत करने में लगे हैं। जिसके चलते लगातार टीमों का गठन किया जा रहा है। इसी के चलते अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिलावर छोटू ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। जिसमें राज्य कार्यकारिणी में सुषमा चौधरी को वाइस चेयरमैन, संजीव धीमान महासचिव और संजय चौधरी प्रवक्ता बनाया गया है।

संगठनात्मक जिला नूरपुर की कार्यकारिणी में शुभकरण कौंडल जिला अध्यक्ष, विपिन चौधरी और गुरदयाल सिंह उपाध्यक्ष, गुरमुख सिंह और गोरख धीमान महासचिव, नरेंद्र सिंह और सुरेश धीमान सचिव बनाए गए। जिला कांगड़ा कार्यकारिणी में बलबीर सिंह पप्पू अध्यक्ष, जमनादास वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नंद लाल उपाध्यक्ष, ओंकार चौधरी महासचिव, सुशील कौंडल, मनजीत चौधरी, मलकियत चौधरी और राकेश कुमार सचिव और संजय वैद्य मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए। जिला पालमपुर में विक्रम चौधरी जिलाध्यक्ष, बॉबी मेहरा और अमरनाथ उपाध्यक्ष, सुभाष चौधरी महासचिव और राजेश कुमार मेहरा, सुमन स्याल और रिशु चौधरी सचिव बनाए गए।

जिला हमीरपुर में रजनीश कुमार, ऊना में चंचल सिंह, सोलन में गुरपाल सिंह, सिरमौर में चैन सिंह और देहरा में विजय कुमार को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह खंडस्तर पर सतनाम सिंह फतेहपुर, जगन कुमार इंदौरा, मनोहर लाल कौंडल नूरपुर, देस राज चौधरी शाहपुर, भुवनेश सिंह कांगड़ा, स्वरूप चंद धर्मशाला, जगदीश चंद पालमपुर, राकेश कुमार जयसिंहपुर, विपन चौधरी सुलह, गोल्डी चौधरी नगरोटा वगवां, दविंदर कुमार देहरा, लवजीत बैजनाथ, विधि चंद परागपुर, हरदिव पच्छाद, सीता राम शर्मा शिलाई, राम नाथ पौंटा साहिब और दर्शन चंद ज्वालामुखी के खंड प्रधान नियुक्त किए गए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में नीलम कुमारी नूरपुर, कामना चौधरी कांगड़ा, पवना देवी पालमपुर और किरण गुलेरी देहरा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।