पॉलिटिक्स

भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा अलग, मुद्दों को भटकाकर लड़ रही उपचुनाव: राठौर

भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा अलग है। भाजपा महंगाई, बेरोजगारी पर बात न कर मुद्दों को भटका रही है। ग़रीब को छोड़िए मध्यम वर्ग को भी घर चलाना मुश्किल हो गया है। कोरोना में जब जनता को मदद की दरकार थी तब किसकी मदद की। सरकार ने इंडस्ट्रियल मीट करवाई। प्रदेश में उद्योग लगने के बजाए पलायन कर गए। कोरोना काल में हिमाचल के लाखों लोगों का रोज़गार छिन गया। उनको रोज़गार नहीं मिल रहा है ऊपर से जो रोजगार दिया जा रहा है वह गैर हिमाचलियों को दिया जा रहा है। सिर्फ़ समाज को बांटकर चुनाव लड़ना जानते हैं। ये बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

देश के लोगों को जो वैक्सीन लग रही है उसके प्रचार पर पानी की तरह देश का पैसा बहाया जा रहा है। कांग्रेस के समय भी कई वैक्सीन अभियान चलाए लेकिन उनपर इतना खर्च नहीं किया। भाजपा करोड़ों रुपए भाजपा के फाइव स्टार कार्यालयों पर खर्च कर रही है। आज जब देश की आर्थिक व्यवस्था ओंधे मुंह गिरी है तो क्या देश का पैसा अय्याशियों में खर्च किया जा रहा है। लखीमपुर हिंसा में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री से इस्तीफा तक नहीं लिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की देश की सुरक्षा के लिए जान भी देनी पड़ी, देंगे। चारों उपचुनाव भी कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी। चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की कुर्सी ख़तरे में पड़ेगी।

कन्हैया कुमार और प्रतिभा सिंह के बयान पर राठौर ने कहा कि भाजपा मुद्दों को भटकाने का प्रयास कर रही है। प्रतिभा सिंह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। कन्हैया कुमार भारत के नागरिक है। उनके ऊपर राजनीति कर भाजपा मुद्दों से भटक रही है। वीरभद्र कांग्रेस और प्रदेश के आदर्श हैं इसलिए वीरभद्र सिंह के ऊपर चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे? सुखराम और आश्रय शर्मा दोनों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए उनका प्रचार में आना मुश्किल है। भाजपा चार सीट जीतने का दावा किस आधार पर कर रही है पहले अपने कार्यकाल के चार काम तो बताए।

Samachar First

Recent Posts

राहुल बाबा अग्निवीर के बारे में भ्रम फैलाना करे बंद: अमित शाह

धर्मशाला : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब राहुल बाबा…

13 hours ago

अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज काँगड़ा जिला के ज्वाली, इंदौरा और नूरपुर विधानसभा…

13 hours ago

मंडी के वयोवृद्ध पत्रकार के नूतन 94 वर्ष भूतनाथ बाजार अपने आवास पर वोट डाला

मंडी के वयोवृद्ध पत्रकार व साहित्यकार के के नूतन 94 वर्ष भूतनाथ बाजार स्थित अपने…

13 hours ago

केंद्र में चार जून को बन रही इंडिया गठबन्धन की सरकार: खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर तीखा…

13 hours ago

शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में सजेगी गजल और मुशायरा की महफिल

राजधानी शिमला में गजल और मुशायरा के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। शिमला की…

13 hours ago

राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी ने किया शिमला संसदीय सीट पर जीत का दावा

हिमाचल प्रदेश में कॉंग्रेस और बीजेपी अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं तो…

13 hours ago