कांग्रेस मुख्यालय से कैसे लीक हो जाती हैं जानकारियां?

<p>इन दिनों हिमाचल प्रदेश में नए पीसीसी अध्यक्ष की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया में कुलदीप सिंह राठौर का नाम खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दावा किया जा रहा है कि हिमाचल प्रेदश कांग्रेस की कमान कुलदीप के हाथों में सौंपी जानी वाली है। समाचार फर्स्ट ने कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारियों से संपर्क किया तो कोई भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।</p>

<p>समाचार फर्स्ट ने हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल से भी संपर्क किया। चूंकि, पाटिल फिलहाल चेन्नई में हैं, जिहाजा उन्होंने इस ममले में किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने भी चिंता जाहिर की है कि ऑफिशल मामलों की जानकारी कैसे लीक हो जा रही है।</p>

<p>गौरतलब है कि सोशल मीडिया में चर्चा की पीसीसी के वर्तमान अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना पद छोड़ रहे हैं और हाईकमान कुलदीप राठौर के नाम पर मुहर लगाने वाला है। दावा यह भी है कि यह नाम खुद पीसीसी के द्वारा आगे बढ़ाया गया है। हालांकि, हमने पीसीसी अध्यक्ष से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मुमकिन नहीं हो पाया है।</p>

<p>हालांकि, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का मानना है कि पार्टी के भीतर अगर कोई गतिविधि होती है तो वह आंदरूनी मसला है। जब तक कि उसका औपचारिक ऐलान नहीं किया जाता है। लेकिन, अगर बातें किसी नतीजे पर पहुंचे बगैर ही लीक करायी जाती हैं तो यह एक चिंता का विषय है। खुद हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने कई दफा नेताओं को सख्त हिदायत दी है कि संगठन के विचार-विर्मश को मीडिया में ले जाने की जरूरत नहीं है। लेकिन, यह चर्चा छिड़ने के बाद अंदाजा लगाया जा सकात है कि पाटिल की बातों का संगठन के भीतर क्या असर है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

  Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

3 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

4 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

5 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

5 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

6 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

6 hours ago