Follow Us:

हिमाचल में कांग्रेस नहीं कोई चुनौती, BJP सरकार से होगी सीधी टक्कर: AAP

पी.चंद |

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद पार्टी हिमाचल में जड़ें मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में पार्टी ने आज शिमला में ऐलान किया कि AAP हिमाचल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस उनके लिए कोई चुनौती नहीं है। यहां उनकी सीधी टक्कर बीजेपी सरकार से होगी। कांग्रेस बीजेपी को नहीं हरा सकती। बीजेपी को हराने का मंत्र आम आदमी पार्टी के पास है। AAP हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल को लागू करेगी। हिमाचल के लोगों को फ्री बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि

आदमी पार्टी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पार्टी ने पंजाब में 117 में से 92 सीटें जीती हैं और इसी प्रकार अब हिमाचल में भी आगामी चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि सभी 68 विधानसभा सीटों में संगठन को गठित किया गया है और अगले चुनाव तक विस्तार किया जाएगा। हिमाचल में शिक्षा और स्वास्थ्य मुख्य मुद्दे रहेंगे। अबकी बार आम आदमी को जनता चुनेगी क्योंकि अब लोग खास आदमी से परेशान हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनाव के लिए भी पार्टी तैयार है। हिमाचल में भी सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर सुविधाए दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली और स्वास्थ्य जैसी सुविधां जो फ्री दी जाती हैं उसके लिए आम जनता के ही टैक्स के पैसे इस्तेमाल होते हैं। ये जनता का हक है जो उसके लिए वह पहले ही भुगतान कर चुके हैं। सरकार सुविधाएं देती है और आने वाले समय में हिमाचल में भी दिल्ली और पंजाब की तरह कार्य किए जाएंगे।

इसके बाद आम आदमी पार्टी ने शिमला में पार्टी कार्यालय खलीनी से छोटा शिमला तक एक रैली भी निकाली। जिसमें काफी तादात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।