BJP सांसदों को घेरने का प्लान फाइनल, कांग्रेस के ये नेता करेंगे सवाल

हिमाचल कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों की मुश्किलें बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस नेता 'हिसाब दे सांसद-जवाब दे सांसद' कार्यक्रम के तहत सत्ताधारी बीजेपी सांसदों को घर में घेरने जा रहे हैं। इसका पूरा खाका तैयार कर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जारी कर दिया।

15 से 17 फरवरी तक 13 वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और विधायक हर संसदीय क्षेत्र में जाकर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सांसदों से नरेंद्र मोदी सरकार के 4 साल के कार्यकाल में किए कामों का हिसाब मांगेंगे। सांसद निधि से किस विधानसभा क्षेत्र को कितनी राशि स्वीकृत की, कितने दौरे संसदीय क्षेत्र में किए, केंद्र से कौन-कौन प्रोजेक्ट लाए, केंद्रीय योजनाओं में कितना धन लाए, इसका जवाब भी मांगा जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि बीजेपी सांसदों का जनता को हिसाब भी देना होगा और जवाब भी। वे इससे बचकर नहीं भाग सकते। कांग्रेस के अभियान पर सवाल उठाने वाले बीजेपी नेता अपने सांसदों को अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा तैयार करने की सलाह दें।

ये नेता यहां-यहां करेंगे प्रेस वार्ता

15 फरवरी : विधायक रामलाल ठाकुर, बिलासपुर। पूर्व मंत्री व विधायक कर्नल धनी राम शांडिल, सिरमौर। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, ऊना। पूर्व सीपीएस व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, हमीरपुर। .

16 फरवरी : पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा व पूर्व सीपीएस एवं विधायक राजेश धर्माणी, कांगड़ा (धर्मशाला)। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, मंडी। जगत सिंह नेगी, किन्नौर-कल्पा। विधायक अजय महाजन, चंबा।

17 फरवरी : विधायक हर्षवर्धन चौहान, शिमला। पूर्व सीपीएस रोहित ठाकुर, सोलन। पूर्व विधायक रवि ठाकुर, लाहौल व स्पीति। विधायक सुंदर ठाकुर, कुल्लू।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

6 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

11 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

11 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

11 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

11 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

12 hours ago