पॉलिटिक्स

‘खिड़की पर पट्टिकाएं लगाकर भाजपा कर रही विकास की बात, महंगाई पर नहीं लगाम’

डेस्क। इन दिनों भाजपा ने कार्यकर्ताओं के घर पर नेम प्लेट लगाने का अभियान एक तरह से शुरू कर दिया है। इसी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने तंज कसा है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीति और नीयत में दिन रात का अंतर है। द्रंग के विधायक खिड़की पर पट्टिकाएं लगाकर विकास की बात कह रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

कौल सिंह ठाकुर ने मंडी के द्रंग हल्के में कहा कि नौकरशाही और महंगाई दोनों पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। अपनी सुविधाओं के लिए महंगी गाड़ियां खरीदी जा रही हैं और निगम की बसें दयनीय हालत में हैं। बढ़ती महंगाई से आज आम जनता त्रस्त है। हर चीज का दाम बढ़ा है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं है। जेओए (जूनियर आफिस असिस्टेंट) टेस्ट का पेपर लीक होने की वजह से प्रदेशभर के बेरोजगार के अरमानों पर पानी फिरा।

‘कांग्रेस जीतेगी चुनाव, डिफीट होगा मिशन रिपीट’

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। जनता ऐसी जनविरोधी सरकार से छुटकारा चाहती है। कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। शीघ्र ही जिला और ब्लाक स्तर पर सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर रोपा में विरोधी दल के दो कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।

Manish Koul

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

2 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago