Follow Us:

चुनावों के वक़्त किसान हितैषी बनने का नाटक करती है भाजपा: विप्लव ठाकुर

डेस्क |

पूर्व राज्यसभा सांसद ने भाजपा पर निशाना साधा है। विप्लव ठाकुर ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के दौरान ही किसानों बागवानों की हितैषी बनने का नाटक करती है, जबकि असली चेहरा उनका चुनाव के बाद ही नजर आता है। उपचुनावों के दौरान फतेहपुर में जो अनाज की मंडी काम कर रही थी वे उपचुनाव में हार के बाद अचानक बंद कर दी गई। प्रदेश की सरकार को करारी हार मिली तो उन्होंने इस मंडी को बंद कर दिया।

आज किसान परेशान और हताश होकर घर बैठ गया है। इस समय बिजाई का मौसम चल रहा है। वहीं किसानों को बीज और खाद की आपूर्ति नहीं मिल रही है व बिजाई भी इस कारण ठीक समय पर नहीं हो पा रही है। इससे किसानों में सरकार के प्रति भारी रोष है।

उन्होंने कहा एक तो किसान 3 काले कानूनों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार पर जूं तक नहीं रेंग रही है। पूरे इतिहास में यह सरकार निकम्मी और तानाशाह बन गई है। प्रदेश के 2022 के चुनावों में इस बार कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।