Follow Us:

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी से नाराज कांग्रेस, BJP के खिलाफ शिमला में दर्ज कराई FIR

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस में सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर 'दुर्भावनापूर्ण अभियान' चलाने के लिए बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई। हिमाचल  महिला कांग्रेस की अध्यक्षता ज़ैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस की महिला इकाई ने आज पूरे देश में एफआईआर करवाई है। शिमला में भी महिला कांग्रेस ने डीजीपी के पास जाकर एफआईआर दर्ज करवाई।

उन्होंने कहा कि जब से प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है। कई बीजेपी नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। हमने उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया गया। जिसको कांग्रेस बरदाश्त नहीं करेगी। महिला कांग्रेस महिलाओं के ख़िलाफ़ इस तरफ की मानसिकता की निंदा करती है।

बीजेपी विधायक ने प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि देश की जनता लंगोटी का सम्मान करती है चुनरी का नहीं। चुनरी से सिर्फ व्यापार होता है।

गौरतलब है कि पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गईं प्रियंका गांधी सोमवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभालेंगी।