कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भीतरघात करने वालों के खिलाफ कांग्रेस का मिशन पार्टी आउट जारी है। अब आनी के विधायक खूब राम आनंद को पार्टी से निष्कासित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सिफारिश भेजी गई है।

जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले ब्लॉक स्तर पर खूब राम आनंद के निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया गया। खूब राम आनंद को पार्टी विरोधी कार्य करने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उनके 6 साल के निष्कासन के लिए सिफारिश भेजी गई है।

पांच कार्यकर्ताओं को किया बाहर

वहीं, जिला के पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल दिया गया है। आनी ब्लॉक और निरमंड ब्लॉक कांग्रेस द्वारा निष्कासन के लिए भेजे गए नाम पर जिला कांग्रेस ने मुहर लगा दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पांच कार्यकर्ता बन्सी लाल, सतपाल, वर्तमान में एपीएमसी कुल्लू व लाहौल के चेयरमैन युपेन्द्र कान्त मिश्रा, कुलवन्त कश्यप, सतपाल को एक साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है। सभी कार्यकर्ताओं पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरुद्ध बयानबाजी करने का आरोप लगा है।

नेरवा। जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…
कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…
प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…
कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…
पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…
हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…