मंडी जिला से क़द्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 7 दिन का शोक रखने का फैसला लिया है। साथी ही कांग्रेस पार्टी ने 7 दिन तक प्रदेश में सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। पार्टी कार्यालय शिमला में श्रधांजलि कार्यक्रम और शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रधांजलि अर्पित की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पंडित सुखराम के निधन से राजनीतिक क्षेत्र को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह 13 बार विधायक रहे केंद्रीय संचार मंत्री रहे जिससे संचार के क्षेत्र में नई क्रांति आई। कांग्रेस हमेशा उन्हें याद रखेगी। उनके निधन पर कांग्रेस सात दिन का शोक रखेगी। इस दौरान सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंडी जाकर परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त करेंगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…
धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…
हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…
धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…
हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…