Follow Us:

शिमलाः बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी की रैली, BJP सरकार के ख़िलाफ़ बोला हल्ला

पी.चंद, शिमला |

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर के मुख्यालय में आंदोलन किया। जिला कांग्रेस ने राजधानी में खूब हल्ला बोला। शिमला कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से लेकर डीसी ऑफिस तक रैली निकाली और माल रोड़ से नारेबाज़ी करते हुए धारा 144 तोड़ी। जिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा की देश में महंगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। आलू, प्याज़, तेल से लेकर सभी जरूरी वस्तुओं कर दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए है। इतिहास में पहली बार मोदी सरकार की गलत नीतियों से आलू 50 रुपए किलो से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। सरकार यदि दाम कम नही करती है तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में आंदोलन तेज करेगी।