कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी जुमलेबाज, पांच पीढ़ियों से कर रहे गरीबी हटाने की बात: महेंद्र सिंह

<p>कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर सबसे बड़ा जुमलेबाज होने का आरोप लगाया है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि देश में पांच पीढ़ियों से गरीबी हटाने की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी का गरीबी हटाएंगे ही सबसे बढ़ा जुमला जुमला है। कांग्रेस के राज में इस देश से गरीब तो मिट गए लेकिन गरीबी नहीं मिट पाई। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने लूट ख़सूट की दुकान चलाकर इस देश को खोखला कर दिया फिर भी देश से गरीबी नहीं मिट पाई।</p>

<p>उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने केवल अपनी, अपने रिश्तेदारों और अपने चारों और रहने वालों की गरीबी दूर की है। चुनावों से कुछ दिन पहले इनकम टैक्स विभाग ने मध्यप्रदेश में 281 करोड़ रुपये का घोटाला पकड़ा, जो और किसी ने नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के सीएम और उनके नजदीकियों की मिलीभगत से हुआ वो सरकार बनने के मात्र 3 महीने के अंदर। और इस भारी भरकम रकम का बड़ा हिस्सा कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में जाना था और 20 करोड़ के करीब दिल्ली तुगलक रोड स्थित कोठी पर पहुंचाया जा चुका था। यह पैसा केंद्र मदर चाइल्ड केयर योजना के तहत मध्यप्रदेश को भेज था। जो पार्टी 3 महीने में 281 करोड़ रुपये का घोटाला कर सकती हो उसने 55 साल इस देश पर राज कर कितना खाया होगा।</p>

<p>महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आजादी के लगभग 70 साल बाद जवाहरलाल नेहरू की पांचवी पीढ़ी यह नारा लगा चुनाव लड़ रही है कि अब होगा न्याय, जिसका मतलब यह होता है कि 70 सालों तक कांग्रेस पार्टी ने इस देश की जनता के साथ अन्याय ही किया है। उन्होंने कहा कि इस इस देश में कांग्रेस का यदि कुछ योगदान है तो वह भ्रष्टाचार काला धन बेरोजगारी और आंतकवाद। देशद्रोहियों का साथ देना कांग्रेस को इतना अच्छा लगता है कि कांग्रेस ने तो अपने चुनाव मेनिफेस्टो में ही कह दिया है वह इस देश के कानून से देशद्रोह की धारा ही हटा देगी।</p>

<p>महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसी जुमलेबाज, भ्रष्टाचार, काला धन, बेरोजगारी, और आंतकवाद को जन्म देने वाली एवं देशद्रोहियों का साथ देने वाली कांग्रेस पार्टी को देश का कोई भी नागरिक कतई वोट नहीं देना चाहेगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का प्रत्येक मतदाता सजग है प्रबुद्ध है और अपने देश की माटी से प्यार करता है। हमीरपुर की जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को वोट देगी और सांसद अनुराग ठाकुर को जीत का चौका चौका लगाकर दिल्ली भेजेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

2 hours ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

2 hours ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

3 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

7 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

7 hours ago