Follow Us:

कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र से दुखी लोग करने लगे हैं घर वापसी: रणधीर शर्मा

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल के नयनादेवी से विधायक रणधीर शर्मा ने बुधवार को मलोखर क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके सिपहसालारों ने जोड़तोड़ की राजनीति की है। उन्होंने बीजेपी के लोगों को गुमराह कर कांग्रेस ज्वाईन करवाई गई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट तंत्र से दुख होकर अब सभी घर वापसी करने लगे हैं।

शर्मा ने कहा कि अब लोगों को समझ आ गया है कि कांग्रेस सिर्फ कोरे वायदे और दावे कर विकास के नाम पर जनता को गुमराह करती है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि चेयरमैन और सीपीएस की फौज खड़ी कर प्रदेश की जनता पर भारी आर्थिक बोझ डाला, जबकि कर्ज तले डूबे इस प्रदेश को उबारने के लिए प्रयास तक नहीं किए।

उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के जितने भी कार्यक्रम हुए हैं उन्हें कांग्रेस रैली का नाम दिया गया, जबकि अन्य जगहों पर आयोजित जनसभाएं सरकारी कार्यक्रम के रूप में घोषित थीं लिहाजा नयनादेवी में मुख्यमंत्री ने चुने हुए विधायक को ही जनसमस्याएं उठाने का मौका तक नहीं दिया। यह सरासर अन्याय है।