पॉलिटिक्स

अभिनंदन समारोह में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जोश के साथ भरी सत्ता वापसी की हुंकार

पी. चंद। शिमला में कांग्रेस पार्टी ने अभिनदंन समारोह के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में प्रदेश भर से जुटे कार्यकर्ताओं का जोश भी नज़र आया। कांग्रेस की नवनियुक्त टीम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सम्मान में चौड़ा मैदान शिमला में स्वागत रैली का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहे। कांग्रेस ने 2022 में एकजुट होकर सता में वापसी की हुंकार भरी।

हमेशा की तरह ही आज की जनसभा में भी कांग्रेस में अनुशासन की भारी कमी नज़र आई। जनसभा के बाद नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में पदभार संभाला। जनसभा में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस में उत्साह है। रैली में जुटी भीड़ बता रही है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जाने वाली है। हाईकमान ने त्रिमूर्ति दी है जिसमें रानी, मुकेश और सुक्खू दिए हैं। कांग्रेस को सत्ता में लाना इनकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा से लड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कौन क्या बनेगा यह सत्ता में आने के बाद तय होगा। सबको कुछ न कुछ मिलेगा। वीरभद्र का अंतिम सपना प्रदेश में सरकार बनाना था।

‘व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आएगी कांग्रेस’

समारोह के दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू काफ़ी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आएगी। बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के कारण आज 70 हजार करोड़ का कर्ज है। जयराम सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही है। रोजगार के लिए युवा आज भटक रहे हैं। कांग्रेस एकजुट है सभी एकसाथ भाजपा की नीतियों के खिलाफ लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में घूम रहे हैं औऱ सड़कों की हालात ख़स्ता है। किसान बागवान ,मजदूर, महिलाएं और कर्मचारी वर्ग सरकार की नीतियों से दुखी है। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को चेताया कि वह ओक ओवर को खाली करना शुरू कर दें। क्योंकि उनको सत्ता से उखाड़ने के लिए जनता बेताब है।

उन्होंने राजीव शुक्ला से गुज़ारिश की कि कांग्रेस में टिकट आवंटन सही ढंग से किया जाए और जिताऊ उम्मीदवारों को ही कांग्रेस टिकट दें।

‘एकजुटता के साथ जीतेगी कांग्रेस’

उधर, प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश में विकास को आगे बढ़ाया। वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है। भाजपा सरकार से जनता दुःखी है। विधानसभा चुनावों और नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। महंगाई के मुद्दे पर मोदी सत्ता में आये लेकिन आज जब महंगाई आसमान छू रही है वह महंगाई पर एक शब्द नहीं बोल रहे है। कांग्रेस नेताओं को एकजुट कर आगामी नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनाव जीतना उनका लक्ष्य है। पार्टी में सभी लोगों को साथ लेकर चुनावी जीत हासिल की जाएगी।

Manish Koul

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

8 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

8 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

8 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

8 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

8 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

8 hours ago