<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज अपने एक दिवसीय मंडी प्रवास पर हैं। यहां मुख्यमंत्री ने कई विकासात्मक परियोजनाओं के उद्धाटन और शिलान्यास किए। वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा की इस समद पूरी दुनिया, देश और प्रदेश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है, लेकिन कांग्रेस केवल राजनीति करने में लगी है।</p>
<p>वहीं, मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल कि क्या कांग्रेस में बीजेपी की कोई बी टीम कर रही है तो उन्होंने इसपर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा की बी टीम कौन से कांग्रेसियों की है यह तो वही बता सकतें मगर इस समय कांग्रेस में पदों पर जमने की होड़ लगी हुई है। पहले कांग्रेसी कोरोना काल में सरकार के खिलाफ बोलते रहे, बीमारी से लड़ने में सहयोग की बजाए अनाप शनाप आलोचना करते रहे मगर अब आपस में ही लड़ने लगे हुए हैं।</p>
<p>उन्होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में जहां सरकार दिन रात इस बीमारी को खत्म करने के लिए जूझ रही है, वहीं कांग्रेस ने केवल राजनीति की है। कांग्रेस में कई अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। जो चुनावों में अपनी सीट तक नहीं बचा सके वह अब चिट्ठियां लिखवा कर अध्यक्ष बनने के लिए दावे पेश कर रहे हैं। एक दूसरे की पोल खोल रहे हैं, पहले हमसे इस्तीफे मांगते थे अब एक दूसरे से ही मांगने लग गए हैं, कई इस्तीफे दे रहे हैं, यहां तक कि 12 करोड़ का कोरोना राहत कार्य में खर्चा हाइकमान को प्रदेश दिखाकर कांग्रेस ने अपनी कलई खुद ही खोल ली।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को जनता से कोई लेना देना नहीं है, उसे तो बस राजनीति करनी है जो वह कर रही है। मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा जिनके बेटे आश्रय शर्मा कांग्रेस में रहते हुए नया गुट खड़ा करने में लगे हैं के वर्तमान स्टेट्स के बारे में मुख्यमंत्री से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह सवाल उनसे ही किया जाए तो बेहतर होगा। वह ही इस बारे में सही बता पाएंगे।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…