Follow Us:

नगर निगम के चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कर्मचारियों के तबादलों पर सरकार को घेरा

पी.चंद |

पी.चंद, शिमला।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी एक तरफ जहां मेनिफेस्टो के कार्य में जुटी है वहीं दूसरी तरफ वार्ड कमेटियों को भी सक्रिय कर दिया गया और शीघ्र ही वार्डों के दौरे भी किए जायेंगे।

कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला पार्टी कार्यालय में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। कर्मचारियों को हक मांगने पर उनकी आवाज दबाई जा रही है उनके तबादले किए जा रहे हैं। कर्मचारी आगामी नगर निगम और विधानसभा के चुनावों में इसका जवाब देंगे। मुख्यमंत्री को संकीर्ण सोच छोड़ कर बड़ा दिल दिखाते हुए उनकी मांगे सुननी चाहिए।

वहीं, राज्यसभा के लिए खाली हो रही सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित करने पर राठौर ने कहा कि इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष की विधायकों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद निर्णय लेंगे। राठौर के कहा कि कांग्रेस विधायकों की संख्या कम है फिर भी चर्चा के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।