Follow Us:

‘अग्निपथ’ के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पेपर लीक मामले पर भी सरकार को घेरा

केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद सिंह सुक्खू, AICC के सचिव रघुवीर सिंह बाली समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे….

मृत्युंजय पुरी |

केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद सिंह सुक्खू, AICC के सचिव रघुवीर सिंह बाली समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने अग्निपथ के विरोध में कोतवाली बाजार धर्मशाला से लेकर डीसी ऑफिस तक रैली निकाली।

कचहरी अड्डा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के ये रैली सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है जिसका जवाब युवा 2022 के चुनाव में देंगे। सुक्खू ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सत्ता में आने वाली है। कांग्रेस एकजुट है और प्रदेशभर में जनता की आवाज को बुलंद कर रही है। कांग्रेस केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही है।

सुक्खू ने कहा की हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक नहीं हुआ है जबकि यह एक बड़ा फर्जीवाड़ा है जिसमें सरकार आज तक कुछ नहीं कर पाई। पुलिस का पेपर था पुलिस ने ही लिया, पुलिस ने ही करवाया, पुलिस के सामने ही लीक हुआ। ऐसे में सरकार जवाब दे की किस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की गई।

वहीं, प्रदेश में कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस का हर नेता सीएम उम्मीदवार है। पार्टी हाईकमान तय करेगी की मुख्यमंत्री कौन होगा।