Follow Us:

राठौर ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय कुलपति पर बोला हमला, नियुक्तियों में धांधली के लगाए आरोप

पी. चंद |

हिमाचल कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने नए साल के पहले ही दिन सरकार और विश्वविद्यालय के कुलपति पर जमकर निशाना साधा। राठौर ने आरोप लगाया की विश्वविद्यालय का भगवाकरण किया जा रहा है। अपात्र व्यक्तियों को विश्वविद्यालय में नियुक्तियां दी जा रही हैं। जो लोग सहायक प्रोफेसर बनने के लायक नहीं हैं उन्हें प्रोफेसर बनाया जा रहा है। नियुक्तियों में बढ़ी धांधली चल रही है। राज्यपाल से मांग है कि वह इस मामले में संज्ञान लें और नियुक्तियों को रद्द करें। अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके ख़िलाफ़ आंदोलन खड़ा करेगी।

कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी। संघठन को मजबूत किया जाएगा। अब कांग्रेस नए रूप रंग में नज़र आएगी। पंचायत चुनावों को लेकर राठौर ने सरकार पर दखक देने का आरोप लगाया है। राठौर ने कहा कि कारोना काल में कांग्रेस पार्टी ने जहां जरूरत पड़ी वहां मदद की जहां सरकार के विरोध की जरूरत पड़ी वहां विरोध किया। आगे भी कांग्रेस विपक्ष के नाते अपनी भूमिका अदा करेगी।