<p>प्रदेश कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 7 अक्टूबर होने वाली मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों में जुट गई है। राहुल गांधी की रैली में पीएम मोदी की बिलासपुर में हुई रैली से अधिक भीड़ जुटाने की सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के सामने है। यही वजह है कि सीएम वीरभद्र सिंह आज रैली स्थल जायज़ा लेने मंडी पहुंच रहे हैं।</p>
<p>वहीं, सीएम आज ऐतिहासिक कुल्लू दशहरे के समापन पर जा रहे हैं लेकिन उससे पहले वह मंडी में रैली स्थल पर जाएंगे जहां से रैली में अधिक से अधिक भीड़ एकत्रित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।</p>
<p>वहीं, सीएम 7 अक्टूबर तक मंडी में ही डटे रहेंगे। कांग्रेस के अधिकतर नेता आज से मंडी में ही रैली की तैयारियां करने के लिए जा रहे हैं। लेकिन अब देखना ये होगा की कांग्रेस बीजेपी की रैली के जबाब में कितनी भीड़ मंडी में इक्कठी कर पाती है।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…