Follow Us:

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा-उर्मिला आएंगे हिमाचल

पी.चंद |

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट फाइनल कर दी है। इन स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी, सोनिया गांधी के अलावा कई दिग्गज़ भी हिमाचल आएंगे। इनके साथ ही हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल है। हालांकि, अभी तक शत्रुध्न सिन्हा ने अभी औपचारिक तौर पर कांग्रेस का दामन नहीं थामा।

इसके साथ कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पंडित सुखराम जैसे चेहरे भी शामिल है जिन्होंने अभी अभी कांग्रेस में वापसी की है। इसके साथ ही कई राज्यों के बड़े नेता औऱ हिमाचल के कुछ जाने-माने चेहरे स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। ये देखें लिस्ट…