Follow Us:

कांग्रेस सेवादल जिला शिमला में फेरबदल, हुई नई नियुक्तियां

पी. चंद |

कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार कांग्रेस सेवादल जिला शिमला में फेरबदल किया गया है। सेवादल जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष जीत सिंह राणा की संस्तुति पर पवन शर्मा को जिला शिमला ग्रामीण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, ब्लॉक कसुम्पटी के वर्तमान अध्यक्ष बलदेव पूरी को आपदा प्रबंधन सेवा समिति का जिला शिमला शहरी का संयोजक नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस सेवादल जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष जीत सिंह राणा की अनुशंसा पर कसुम्पटी सेवादल के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शक्त राम कश्यप को पूनः सेवादल ब्लॉक कसुम्पटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शक्त राम कश्यप इससे पहले 3 बार कांग्रेस सेवादल ब्लॉक कसुम्पटी के अध्यक्ष रहे चुके हैं। अब चैथी बार कश्यप को ब्लॉक कसुम्पटी का कार्यभार सौंपा गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।