सोलन नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने बनाई रणनीति, अनुराग शर्मा ने कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों में फूंकी जान

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा सोलन नगर निगम चुनावों के लिए बनाए गए प्रभारी कंवर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा क्षेत्र शिमला की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कंवर प्रताप सिंह ने नगर निगम चुनाव सोलन के लिए कांग्रेस सेवादल द्वारा तैयार की गई रणनीति के बारे में प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा को अवगत करवाया और बताया कि कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी व स्वयंसेवक पिछले कई दिनों से सोलन में चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं और दिन-रात मेहनत कर पार्टी उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रचार में लगे हुए हैं।&nbsp;</p>

<p>वहीं कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने सेवादल के सभी पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों को जीत का मंत्र दिया। बैठक के पश्चात सेवादल के पदाधिकारियों व कांग्रेस के पदाधिकारियों पूजा, भूषण, मुनिया व निरज ने एकसाथ सोलन के वार्ड नंबर 5, 6 व 7 में कांग्रेस सर्मर्थित उम्मीदवारों के साथ प्रचार अभियान में भी हिस्सा लिया व आम जनता को केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के बारे में बताया और लोगों से आग्रह किया कि वे कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को अपना मत देकर सफल बनाएं और प्रदेश व नगर निगम की उन्नति में अपना सहयोग दें।</p>

<p>इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के अलावा प्रदेश महासचिव व सोलन नगर निगम चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारी कंवर प्रताप सिंह, सह-प्रभारी उषा मेहता, संदीप बत्रा, सुरेन्द्र वर्मा सहित रमेश ठाकुर, सुनीता ठाकुर, नरेन्द्र शर्मा, सत्या चैहान, रंजीत सिंह फौजी, शक्त राम कश्यप, उर्मिला ठाकुर, जय प्रकाश, सुमित शर्मा, मनसा राम, हरदेव सिंह राणा, रमेश ठाकुर, हेमचंद शर्मा व राजेश शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने बैठक के पश्चात सोलन में कांग्रेस प्रत्याशियों के सर्मथन में चुनाव प्रचार भी किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

13 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

13 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

15 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

16 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

17 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

17 hours ago