Follow Us:

4 साल पूरे होने पर जयराम सरकार मनाएगी जश्न, कांग्रेस गिनाएगी नाकामियां

पी. चंद |

27 दिसम्बर को प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर सरकार बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शिरकत करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस इस दिन सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने की तैयारी में है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा की 27 दिसम्बर को सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं। ये चार साल सरकार की नाकामियों से भरे हैं। इन चार साल की सरकार की नाकामियों का लेखा जोखा कांग्रेस 27 दिसम्बर को रिलीज करेगी।

वहीं, राठ़ौर ने कहा कि आगामी नगर निगम शिमला के चुनावों में कांग्रेस की जीत होगी। हाल ही में हुए नगर निगमों और उपचुनावों में कांग्रेस जीती है और यह सिलसिला जारी रहेगा। आज निगम, प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकारें हैं बावजूद इसके शिमला की स्थिति बदहाल है। जनता में निगम के प्रति रोष है।