Follow Us:

हिमाचल आएंगे कांग्रेस के ये स्टार प्रचारक, सेलेब्रिटी चेहरे भी होंगे शामिल

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस और बीजेपी का प्रचार जोरों पर हैं। लेकिन, इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस अपने स्टार प्रचार के दम पर भी हिमाचल में जोश भरने जा रहे हैं।  इसी कड़ी में बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट तो फाइनल कर दी है, तो वहीं अब कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों के नाम चुनावों के लिए तय कर लिए हैं। 

लिस्ट में सबसे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम है। इसके बाद उपाध्य़क्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम भी कांग्रेस की इस लिस्ट में शुमार है। एक के बाद एक कांग्रेस के 40 दिग्गज नेता प्रचार अभियान करने वाले हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपने जाने-माने सेलेब्रिटी चेहरों को भी प्रचार में उतारेगी। जहां यूपी के कांग्रेस नेता राज बब्बर हिमाचल में प्रचार करेंगे, तो वहीं शेर-ओ-शायरी के बादशाह कहे जाने वाले कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी हिमाचल में चुनावी हुंकार भरेंगे। 

इसके अलावा में हिमचाल कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में वीऱभद्र सिंह, जीएस बाली, कौल सिंह आदि के नाम शामिल है। लेकिन, देखना ये होगा कि क्या कांग्रेस के स्टार प्रचारक बीजेपी के दिग्गजों पर भारी पड़ते हैं या नहीं…?