पॉलिटिक्स

उपचुनाव में महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे से भटकी कांग्रेस की ट्रेन पटरी पर लौटी

उपचुनावों में महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे से भटक चुकी कांग्रेस की ट्रेन अब फिर पटरी पर लौट आई है। अब जब उपचुनाव को चंद रोज बाकी हैं तो कांग्रेस को फिर से महंगाई-बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की याद आने लगी है। यही वजह है कि आज हिमाचल कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों ने प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में महंगाई-बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मंडी में प्रदेशस्तरीय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों ने एक-एक कर भाजपा को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा।

मंडी में प्रदेशस्तरीय धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा, “महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। गैस सिलैंडर के दाम 1000 रूपये के पार हो चुके हैं। पेट्रोल-डीजल, खाद्य वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में बेराजगारी 8 प्रतिशत तक पहुंच गई है और प्रदेश की भाजपा सरकार बाहरी राज्य के लोगों को रोजगार दे रही है। हिमाचल में 14 लाख से भी ज्यादा युवा बेरोजगार हैं, लाखों शिक्षित व प्रशिक्षण प्राप्त युवा अपने घरों में रोजगार की तलाश में बैठे हैं, जिसका प्रदेश के मुख्यमंत्री कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। किसान-बागवान भाजपा सरकार की कुनीतियों से परेशान हो चुका है।”

उन्होंने कहा कि दंग्र के विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को अपमानित करना भाजपा की मानसिकता और घटिया सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के लिए लड़ाई लड़ रही है और भाजपा की डबल इंजन सरकार अंबानी और अडानी के लिए कार्य कर रही है। आज हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा सरकार की कुनीतियों से परेशान हो चुका है, जिसका खामियाजा आने वाले उप-चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा, “आज भाजपा की कुनीतियों के कारण प्रदेश के हर वर्ग का व्यक्ति परेशान हो चुका है। बेरोजगारी-महंगाई से आम जनमानस की कमर टूट चुकी है। किसान-बागवान सड़कों पर अपने हित की लड़ाई लड रहा है, परंतु भाजपा की भगवाधारी सरकार आंखे मूंदे बैठी है। जिसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाले उप-चुनाव में देगी।”

यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा, “आज प्रदेश सरकार का युवा बेरोजगारी के कारण परेशान हो चुका है। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं से वोट मांगती है और रोजगार बाहरी राज्यों के लोगों को देती है। आम जनता की आवाज को बुलंद करते हुए आज प्रदेश कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों ने जिलास्तर पर इस धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया।”

 

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago