Follow Us:

पूर्व मंत्री फर्नांडिस के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख

पी. चंद | Updated :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने शोक जताया है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि शोक संतप्त परिवार को हमारी संवेदनाएं रहेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है जिनकी कमी हमेशा ख़लेगी। पूर्व मंत्री जीएस बाली ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया और परिवार को संवेदनाएं दी।

ग़ौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार को कर्नाटक के मंगलुरु में ऑस्कर फर्नांडिस ने अंतिम सांस ली। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।