देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस करेगी चिंतन, प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

<p>देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंतन के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में 1 अक्टूबर को एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सहप्रभारी गुरुकिरत सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री मुख्य वक्ता होंगे। इसके अलावा और कई कांग्रेस के नेताओं को भी इस चिंतन में आमंत्रित किया गया है।</p>

<p>उन्होंने बताया है कि चिंतन शिविर में कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों के अतिरिक्त महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया है कि केंद्र में भाजपा नेतृत्व मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश मे आर्थिक मंदी बढ़ती जा रही है जो अति चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि इस चिंतन शिविर में प्रदेश भर के कांग्रेस नेताओं के अतिरिक्त बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित किया गया है।</p>

<p>किमटा ने बताया कि यह चिंतन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रातः 10.30 बजे शुरु होगी। किमटा ने बताया कि दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,राज्य के कांग्रेस नेताओं के अतिरिक्त जिला व ब्लॉक के अध्यक्ष के साथ साथ पार्टी के सभी फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख राज भवन तक मार्चपास करते हुए राज्यपाल को इस संदर्भ में एक ज्ञापन सोंपेगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

12 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

13 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

13 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

14 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

15 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

15 hours ago