पॉलिटिक्स

सोशल मीडिया पर भाजपा को टक्कर देगी कांग्रेस, आश्रय शर्मा ने भरी हुंकार

बीरबल शर्मा। हिमाचल प्रदेश के मंडी से संबंध रखने वाले कांग्रेस के नेता आश्रय शर्मा ने भाजपा से लड़ने के लिए टीम मजबूत करने पर बल दिया। आश्रय शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस पार्टी के भीतर हर विधानसभा क्षेत्र में मीडिया और सोशल मीडिया की टीमें गठित की जाएंगी। इससे जहां जनता के मुद्दों को उठाने का प्रयास किया जाएगा, वहीं पर हर स्तर पर मीडिया से भी तालमेल रखा जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भाजपा के दुष्प्रचार का मुकाबला किया जाएगा।

आश्रय शर्मा ने कहा कि पूर्व संचार मंत्री पं. सुखराम ने जब संचारक्रांति का सूत्रपात किया तो उन्हें इतना तो मालूम था कि लोगों की जेब में मोबाइल फोन होगा। मगर सोशल मीडिया इतनी ताकत से उभरेगा इस बात का इल्म उन्हें भी नहीं था। सोशल मीडिया का ढांचा बढ़ाया जाएगा और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े युवाओं को इसमें शामिल किया जाएगा। सत्तारूढ़ दल के पास संसाधनों की कमी नहीं है, लेकिन उनके गलत प्रचार का जवाब देने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मीडिया और सोशल मीडिया की टीमें तैनात की जाएगी।

सवालों के ये दिए जवाब…

वीरभद्र परिवार और विक्रमादित्य से मतभेद के सवाल पर आश्रय शर्मा ने कहा कि उनका किसी से कोई मतभेद नहीं है। पार्टी संगठन में रहते हुए अपनी बात रखने का हर किसी को अधिकार है। चुनाव लड़ने के सवाल पर भी उन्होंने इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वे संगठन में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। अगर पार्टी ने जिम्मेदारी दी तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव भी उस सूरत में लड़ा था जब बड़े नेता मैदान छोड़ गए थे।

कुलदीप राठौर को दी बधाई

उन्होंने कहा कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का कार्यकाल भी कांग्रेस के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने जहां नगर निगम के चुनाव में पार्टी का परचम बुलंद रखा वहीं पर मंडी संसदीय सीट के अलावा तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को शानदार विजय दिलवाई। अब सोनिया गांधी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंप कर उनका मान-सम्मान किया है। उन्होंने इसके लिए कुलदीप राठौर को भी बधाई दी है।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

57 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

1 hour ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago