पॉलिटिक्स

कांग्रेस की कश्ती में छेद, कश्ती बदलने में जुटे कांग्रेसी: राकेश पठानिया

मृत्युंजय पुरी, धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश में 2022 के चुनावों के पहले कई राजनीतिक उठक पटक देखने को मिल रही है। वहीं, राजनेता भी एक दूसरे पर बयानबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज धर्मशाला में वन मंत्री राकेश पठानिया ने कांग्रेस और आप पर निशाना साधा। पठानिया ने कहा कि आज देश कांग्रेस मुक्त भारत की और बढ़ रहा है। कांग्रेसी नेता भी अब जान चुके हैं कि जिस कश्ती में वे सवार हैं उस कश्ती में छेद हो गया है। यही वजह है कि कांग्रेस से हताश परेशान होकर नेता आम आदमी पार्टी का रुख कर रहे हैं।

वहीं, उन्होंने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल में आप का कोई वजूद नहीं है और ना ही आने वाले समय में होगा। हिमाचल के अलग समीकरण हैं और पंजाब के अलग पंजाब के लोग अकाली और कांग्रेस दोनों से परेशान थे जिसकी वजह से आप पंजाब में सरकार बनाने में कामयाब हो गई ।

धर्मशाला में लगाया जाएगा ट्रनिंग कैंप: वन मंत्री

इससे पहले राकेश पठानिया ने धर्मशाला में चल रहे सरस मेले में वन मंत्री राकेश पाठानिया ने कैंप लगा रही महिलाओं से मुलाकात की और उनके प्रोडक्ट के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि 29 मार्च को धर्मशाला में वन विभाग द्वारा ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाए। कैंप के माध्यम से महिलाओं को बल्ड बैंक द्वारा आ रही स्किमों के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि महिलाएं उस सुविधाओं का लाभ ले सकें।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि महिलाओं के लिए यह सरस मेले का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से महिलाएं अपने बनाए गए प्रोडक्ट बेच सकें और एक दूसरे से मुलाकात करके उनके प्रोडक्ट के बारे में भी सिख सकें। मंत्री ने कहा कि जायका के तहत कांगड़ा में महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। वहीं बल्ड बैंक की अलग अलग स्किमों का लाभ महिलाओं को कैसे मिल सकेगा यह प्रयास किया आज रहा है। जिसके लिए 29 मार्च को एक ट्रेनिंग कैंप लगाया जा रहा है ताकि महिलाओं को जागरूक किया जा सके ।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

2 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago