आम बजट जनता और गरीबों की आशाओं के विपरीत, महंगाई दूर करने का नहीं कोई प्रावधान: विप्लव ठाकुर

<p>पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट आम जनता और गरीबों की आशाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि बजट में बेरोजगारी और महंगाई को दूर करने के लिए कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। उल्टा कर्मचारियों के पीएफ पर भी टैक्स लगा कर बजट को कर्मचारी विरोधी बना दिया है।</p>

<p>विप्लव ठाकुर ने मंगलवार को देहरा हल्के के पंचायत चुनावों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बजट में हिमाचल को कुछ भी नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि केंद्र में हिमाचल से अनुराग ठाकुर वित्त राज्य मंत्री है और जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाबजूद हिमाचल के लिए बजट में कोई प्राबधान नहीं करवा पाए हैं।</p>

<p>हिमाचल की जनता को वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर राज्य के लिए बजट में विशेष पैकेज देने की बड़ी उम्मीद थी। जबकि कोविड के कारण हिमाचल की आय का एक मात्र साधन पर्यटन पर भी भारी असर पडा है। उनके साथ देहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा, जिला महासचिव इंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा भी उपस्थित रहे।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

41 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

1 hour ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

3 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

5 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago