राफेल पर रार: रक्षा मंत्रालय की सफाई, रिलायंस की एंट्री में सरकार का हाथ नहीं

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के राफेल डील पर दिए बयान से देश की राजनीति में भूचाल मचा है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के आक्रामक हमले के बाद रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर स्थिति साफ की है। अपने बयान में रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान के बाद उपजा विवाद बेवजह का है। रिलायंस डिफेंस को ऑफसेट पार्टनर चुनने में सरकार का कोई हाथ नहीं है।

गौरतलब है कि फ्रांस की मीडिया ने डील में शामिल पूर्व राष्ट्रपति के करीबियों को लेकर सवाल पूछा था, जिसके बाद ओलांद ने कहा था कि रिलायंस का नाम भारत सरकार की तरफ से आया था।

ओलांद के बयान पर मचे घमासान पर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने पहले भी यह बात कही है और फिर से अपनी पूर्व की स्थिति को दोहरा रही है कि रिलायंस डिफेंस को ऑफसेट पार्टनर चुनने में सरकार का कोई हाथ नहीं है। ऑफसेट पॉलिसी की घोषणा पहली बार 2005 में हुई थी, इसके बाद कई बार इसे रिवाइज भी किया गया।

बयान में कहा कि रिलायंस और डिसॉल्ट एविएशन के बीच जॉइंट वेंचर पहली बार फरवरी 2017 में सामने आया। यह दो प्राइवेट कंपनियों के बीच में पूरी तरह कमर्शल अरेंजमेंट है। डिसॉल्ट एविएशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि उसने कई कंपनियों के साथ पार्टनरशिप अग्रीमेंट साइन किया था, इसके साथ ही वह कई अन्य कंपनियों के साथ बात भी कर रही है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद के बयान को हथियार बनाकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला और प्रधानमंत्री को चुप्पी तोड़ने की बात कही थी। उन्होंने मांग की है कि पीएम मोदी इस मामले पर देश के सामने सफाई दें।

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

15 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

16 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

16 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

16 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

18 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

19 hours ago