<p>धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त विधायक विशाल नैहरिया ने वीरवार को सुबह टंग नरवाना के जमूला गांव का औचक निरीक्षण किया और गांव में लंबित पानी की समस्या को जाना। सुबह छह बजे विधायक विशाल नैहरिया के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और उन्हें पानी की समस्या से अवगत करवाया। लोगों ने बताया कि लंबे समय से पानी की समस्या चली आ रही, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।</p>
<p>विधायक विशाल नैहरिया ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दो दिन के अंदर समस्या का हल करने के निर्देश दिए। धर्मशाला के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई विधायक लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सुबह सबेरे ही गांव में पहुंचे हों। चुनाव के समय भी लोगों ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। वहीं, चुनाव परिणाम के बाद भी लोगों ने पानी की समस्या उठाई थी। लोगों की समस्या को देखते हुए वीरवार को विधायक विशाल नैहरिया सुबह ही पानी आने के समय गांव में पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।</p>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…