Follow Us:

राम मंदिर निर्माण नीधी अभियान के तहत निकाली शोभायात्रा, धूमल ने की अंशदान की अपील

जसबीर |

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने यह देश के करोड़ों लोगों का 500 वर्ष का सपना था। देश में मोदी सरकार बनी और हालात पक्ष में हुए तो राममंदिर का निर्माण काम शुरू हुआ है। टौणीदेवी में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधी समर्पण अभियान के तहत निकाली गई शोभायात्रा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वयं भी राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के पुनीत काम के लिए अपनी ओर से राशि समर्पित की। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधी समर्पण अभियान में सब लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अपना अपना योगदान इसमें करना चाहिए। चाहे वह गिलहरी की तरह किया गया अंशदान ही क्यों न हो। आप कितनी राशि समर्पित कर रहे हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है लेकिन आपके द्वारा किया गया अंशदान समर्पित भाव से हो यह अति महत्वपूर्ण है।