शौर्य दिवस: सुजानपुर में रणबांकुरों को धूमल ने किया सम्मानित

<p>सुजानपुर के चबूतरा में बीजेपी ने शौर्य दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने जाबांज अफसरों और सैनिकों को सम्मानित किया। शौर्य दिवस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों को सम्बोधित करते प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश के अपमान का बदला लेने के लिए वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उन्ही के देश में घुस कर मारने का पराक्रम सर्जिकल स्ट्राइक कर के दिखाया था। उन्होंने सेना के शौर्य की जमकर सराहना की।</p>

<p>धूमल ने कहा कि देश सुरक्षित होगा तभी लोकतंत्र सुरक्षित है और राजनीति भी तभी हो पाएगी। देश की कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन पर मतभेद नहीं होना चाहिए, जिन पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक, कारगिल युद्ध, 1965 का युद्ध इत्यादि देश की अखण्डता के लिए किये गये थे। हालांकि, आगे खुद धूमल ने इतिहास के हवाले से पुरानी सरकारों पर हमला बोलने से भी खुद को नहीं रोका। उन्होंने चीन के साथ युद्ध में हुई हार और ताशकंद समझौते में पाकिस्तान की जीती गयी जमीन को वापस देने का मुद्दा भी उठाया।</p>

<p>धूमल ने कहा कि बर्फ़ में विशेष गर्म कपड़ों के बिना सेना को 1962 के युद्ध में भेजना, युद्ध क्षेत्र में जीती हुई भूमि को ताशकंद के टेबल पर हार जाना, युद्ध के दौरान यूएन के दबाव में आकर सीज़ फायर कर अपनी जमीन को छोड़ देने जैसे उदाहरण हमारे ही देश के कुछ कम इच्छाशक्ति वाले राजनेताओं ने दिखाई थी। जिनका खामियाजा देश आज तक भुगत रहा है।</p>

<p>इस दौरान धूमल ने कश्मीर समस्या के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अगर 1948 में पंडित नेहरू जनरल करियप्पा की बात मान लेते तो कश्मीर कोई समस्या नहीं होती।</p>

Samachar First

Recent Posts

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

19 mins ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

37 mins ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

48 mins ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

2 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

2 hours ago

आज का राशिफल 27 सितंबर 2024, शुक्रवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…

2 hours ago