Follow Us:

धूमल को वीरभद्र से अभी बहुत सीखने की जरूरत : शिंदे

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल में 9 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए दोनों पार्टियों में जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को मीडिया चैनल में धूमल पर हमला बोलते हुए कहा कि वीरभद्र के मुकाबले धूमल कहीं नहीं है। धूमल को वीरभद्र से अभी बहुत सीखने की जरूरत है। वीरभद्र हिमाचल में राजा रहे हैं और 6 बार मुख्यमंत्री रहे हैं। लिहाजा वीरभद्र को जनता की नब्स पर पकड़ है।

वहीं विरासत पर बोलते हुए वीरभद्र ने कहा कि जिसमें क्षमता है उसे राजनीति में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है. शिंदे ने कहा कि उनके बेटी एक एनजीओ में काम करते हुए जमीन से जुड़ी रही इसलिए वह राजनीति में अच्छा कर रही हैं। शिंदे ने कहा कि राजनीति में विरासत का उदाहरण दुनियाभर में मिलता है। अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि ऐसा दुनिया के कई कोनों में देखने को मिलता है।