Follow Us:

प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला, कांग्रेस का जाना तय: धूमल

समाचार फर्स्ट |

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में गत 5 सालों में कांग्रेस सरकार के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है।  प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसलिए अब इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का जाना तय है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल टौणी देवी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2012 विस चुनावों में बीजेपी की सरकार बनते-बनते नहीं बन पाई थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश में 50 प्लस सीटों का आंकड़ा छूएगी। उन्होंने कहा कि टिकट आबंटन के दौरान कुछ नेताओं में नाराजगी जरूर है लेकिन पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।