पॉलिटिक्स

सत्ता का सुख भोगने नहीं, जनता की सेवा करने आती है भाजपा: धूमल

उपचुनाव में हार की मंत्रणा के आख़िरी दिन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी शिमला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में सुख भोगने नहीं आती है अपितु गरीब जनता की सेवा करने आती है। भाजपा जो कार्यक्रम तय करेगी उनको धरातल तक ले जाना है, सरकार की जन कल्याण योजनाओं को घर घर तक पहुंचना है जिससे भाजपा और मज़बूत होगी।

उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की सुनेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2022 में फिर सरकार बनाएंगे। भाजपा ने कई वर्षों से मेहनत की है जिससे भाजपा का इतना बड़ा स्वरूप है। हमें कोई भी कमी लगती है तो नेतृत्व से बात करनी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और प्रदेश के लिए बहुत काम किया है, उनके काम से फर्क पड़ता है देश मज़बूत होता है। हम सभी को पार्टी के हित मे सोचना है, कार्यकर्ताओं के बारे में सोचना है और सकारात्मक दिशा में काम करना है। हिमाचल में एक बार फिर कमल खिलेगा।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की राष्ट्रपति ने…

35 mins ago

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

2 hours ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

17 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

18 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

18 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

18 hours ago