PM का पुतला जलाएं तो कुछ नहीं, वीरभद्र का जलने नहीं देंगे, ये कहां का कानून: धूमल

<p>बीजेपी विधायक की पुलिस से दबंगई मामले में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। समाचार फर्स्ट से बातचीत में धूमल ने कहा कि कानून व्यवस्था के हालात खस्ता हो चुके हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुतला जलाया जाता है तो पुलिस कुछ नहीं कहती, जबकि गुड़िया मामला को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जाए तो प्रदेश में सभी कानून लागू हो जाते हैं।</p>

<p>धूमल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी भी लोकतंत्र के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं लेकिन पुलिस इसके बारे में नहीं सोचती और ना ही कांग्रेस नेताओं को कभी रोकती है। हम जब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो पुलिस भी सक्रिय हो जाती है कि हम माफिया के खिलाफ आवाज नहीं उठाने देंगे। प्रदेश का कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, लेकिन इन दिनों कौन सा कानून है हमारी समझ से परे है।</p>

<p>22 सितंबर को होने वाली हुंकार रैली पर धूमल ने कहा कि बीजेपी चुनावों के लिए तैयार है और अमित शाह के हिमाचल दौरे के दौरान एक लाख से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे। रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बूथ स्तर तक युवाओं को इक्टठा किया गया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

2 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

3 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

3 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

3 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

3 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

3 hours ago