पॉलिटिक्स

चर्चाओं पर विराम! CM ने कहा- प्रदेश में समय पर ही होंगे विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने की चर्चाओं के बीच सीएम जयराम ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। हमीरपुर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने  बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे, समय से पहले चुनाव कराने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक आचार संहिता नहीं लग जाती तब तक वे जनता की सेवा करते रहेंगे।

बता दें कि प्रदेश में AAP की एंट्री के बाद ये चर्चा जोरों शोरों से चल रही थी कि सरकार समय से पहले विधानसभा चुनाव करवा देगी। क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि सरकार AAP को हिमाचल में कदम नहीं जमाने देगी और इसके लिए वे समय से पहले ही चुनाव करवा सकते हैं। वहीं, AAP नेता भी कई बार इस बात को लेकर बयान दे चुके हैं कि सरकार हार के डर से तय समय से पहले ही चुनाव करवा सकती है। लेकिन अब सीएम जयराम ठाकुर के बयान के बाद इस तरह की सभी चर्चाओं पर विराम लग जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने सेवा करने का मौका दिया है और जब तक प्रदेश में आचार संहिता नहीं लग जाती वे जनता की सेवा करते रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ने सोलन के कसौली में हुई भीषणी आगजनी की घटना पर भी दुख जताया और कहा कि प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। जहां जो भी मदद की जरूरत होगी वे की जाएगी।

वहीं, प्रदेश में चिकित्सकों की को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी चल रही है। लेकिन इस सरकार ने पहली बार इतिहास में 500 चिकित्सकों की भर्ती करने का बजट में प्रावधान किया है। जल्द ही इस कमी को पूरा कर लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद भरने की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है।

खालिस्तान के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडा मुददा है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना घटित होने के बाद एसआईटी का गठन किया गया और जो भी दोषी लोग थे वे दोने के दोने सलाखों के पीछे हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

15 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

15 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

15 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

16 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

17 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

18 hours ago