जिला अध्यक्षों ने PCC को दी फीडबैक रिपोर्ट, अब पार्टी तय करेगी प्रत्याशीयों के टिकट

पीसीसी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू  ने आज पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में  जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। हिमाचल कांग्रेस पार्टी ने अपने जिला अध्यक्षों के माध्यम से  विधानसभा चुनावों को लेकर फीड बैक सर्वे करवाया है। किस विधानसभा क्षेत्र से कौन पार्टी का मजबूत प्रत्याशी हो सकता है इसका पता लगाने के लिए पीसीसी ने जिला अध्यक्षों को फीड बैक रिपोर्ट देने के लिए कहा था। वहीं, जिला अध्यक्षों ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर आज पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सौंप दी है।

दो दिन बाद पार्टी प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के हिमाचल आने का कार्यक्रम है। इस दौरान जिला अध्यक्षों से आज ली गयी फीड बैक को पीसीसी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू  कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के साथ सांझा करेंगे। सुक्खू ने कहा कि किस विधानसभा क्षेत्र से कौन पार्टी का मजबूत प्रत्याशी हो सकता है इसका पता लगाने के  जिला अध्यक्षों को इसकी जिम्मेबारी सौंपी गई थी।

उन्होंने बताया की जिला अध्यक्षों ने फीडबैक दे दी है, अब पार्टी तय करेगी की किस संभावित प्रत्याशी का प्रभाव उसके क्षेत्र में ज्यादा है उसकी क्षेत्र में कैसी साख है इस पर विचार विमर्श कर और आलाकमान के सामने सही तस्वीर रख कर टिकट आवंटन किया जायेगा।

सरकार और संगठन के बीच पिछले काफी समय से तकरार चली आ रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पिछले सप्ताह दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की  हाईकमान से हिमाचल में चुनावों के पहले संगठन में क्या बदलाव करने पर चर्चा की थी। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से बुलाई गई जिला अध्यक्षों की बैठक को कई मायनो में अहम माना जा रहा है।ऐसे में देखना होगा की चुनावों के मौसम में कांग्रेस की कलह कहां जाकर रूकती है।

Samachar First

Recent Posts

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

4 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

4 hours ago

पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार: जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…

4 hours ago

KL ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद सरकार की पीठ में छुरा घोंपा: CM

कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…

4 hours ago

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता: कमलेश

पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…

4 hours ago

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

19 hours ago