Follow Us:

सड़कें बंद होने से सेब की फसल मंडियों तक नहीं  पहुंचा पा रहे बागवान: कांग्रेस

पी. चंद |

हिमाचल कांग्रेस ने सरकार प्रदेश सरकार पर बागवानों के साथ नाइंसाफी करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस समय सेब सीजन अपने पूरे पीक पर चल रहा है लेकिन बरसात के चलते सड़कें बंद पड़ी हैं। प्रदेश के 7 जिलों के बागवान सड़कें बंद होने से अपनी सेब की फसल को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। बागवानों के करोड़ों के सेब बर्बाद होने की कगार पर हैं। जबकि सरकार के विभाग एक दूसरे पर इसकी जिम्मेदारी डाल रहे हैं। 

मौसम की मार झेल रहे हिमाचल के बागवानों किसानों को दोहरी मार से भारी नुकसान हो रहा है। छोटी सड़कें बंद हैं सरकार का लोकनिर्माण विभाग सड़कों को खोल नहीं रहा है जिस वजह से सेब मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि केंद्र सरकार ने इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाकर 15 फीसदी कर दिया है जिससे प्रदेश के बागवानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। 

वहीं, किमटा ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से हिमाचल प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने की मांग की ताकि प्रदेश के युवा नशे को छोड़कर खेल की तरफ बढ़ें और प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चार उपचुनावों में कांग्रेस की जीत का भी दावा किया।