Follow Us:

बजट सत्र: आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश, वित्त वर्ष 2018-19 में विकास दर 7.3 फीसदी रहने का अनुमान

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री ने सदन में वर्ष 2018-19 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया किया। जिसके मुताबिक राज्य में चालू वित्त वर्ष के दौरान विकास दर में 7.3 की वृद्धि रहने का अनुमान है। प्रति व्यक्ति आय 1,76,968 रहने का अनुमानित आंकी गई है।

वर्ष 2018-19 का आर्थिक सर्वेक्षण

  • वर्ष 2017 18 में राज्य में जीडीपी1,25,122  से बढ़ कर 1,36,542 रहने का अनुमान है। जबकि 2018 19 में 1,51,835 होने की संभावना है।
  • प्रदेश में जमा उधार क्रेडिट डिपॉजिट रेशों 47. 46 है।
  • प्रदेश  के 2018 तकः 4230.42 करोड़ का राजस्व जुटाया गया ।
  • प्रदेश में नवम्बर 2017 से 2018 के दौरान रास्ट्रय दर के 4.6 के मुकाबले प्रदेश में थोक मूल्य सूचकांक रही में 2.31 दर्ज की गई ।
  • राज्य में 2018 तक 8,49, 981 बेरोजगार पंजीकृत हैं।
  • राष्ट्रीय प्रति शाखा जनसंख्या औसत 11,000 की तुलना में राज्य की 3,209 है।
  • प्रदेश के 18,32,389 राशन कार्ड धारकों को 4,918 उचित मूल्य की दुकानों से राशन दिया जा रहा है।
  • राज्य में 166 गैस डीलर, 415 पेट्रोल पंप व 26 थोक मिट्टी तेल विक्रेता है।
  • मार्च 2018 तक 37, 265 हैंडपम्प लगाए गए।
  • हिमाचल में 27,436 मेगावॉट क्षमता का 10,547 मेगावॉट का दोहन किया जा रहा है।
  • हिमाचल में सड़कों की लंबाई 37,913 किलोमीटर है। जिनसे 10,308 गांव जोड़े गए हैं।