Follow Us:

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर निकले कोरोना संक्रमित, CM ने दी जानकारी

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में संक्रमण काफी तेजी से फैलने लगा है। प्रदेश में अब नेता भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। पहले जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के संक्रमित होने की ख़बर थी, तो वहीं अब भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ख़ुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
इसके साथ ही भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन भी संक्रमित पाए गए हैं।