<p>देश में छठे चरण का चुनाव प्रचार का शोर शाम पांच बजे से थम गया है। छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों के लिए 12 मई को वोटिंग होगी। इस चरण में 12 मई को बिहार की आठ, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, उत्‍तर प्रदेश की 14, मध्‍य प्रदेश की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ और दिल्‍ली की सभी सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे</p>
<p>इस चरण में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीजेपी के मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, मेनका गांधी, साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, शीला दीक्षित, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का सीधा मुकाबला बीजेपी उम्‍मीदवार एवं भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ है।</p>
<p>वहीं भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह की सीधी टक्‍कर बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से है। गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा के डॉ. केपी यादव हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट भाजपा और कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्षों के मुकाबले ने चुनावी लड़ाई को रोचक बना दिया है। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष शीला दीक्षित के सामने प्रदेश बीजेपी अध्‍यक्ष मनोज तिवारी चुनाव मैदान में हैं। छठे चरण में इस सभी दिग्गजों कि किस्मत 12 मई को ईवीएम में कैद होनी है।</p>
<p> </p>
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…
Kedarnath Temple Winter Closure: श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…