प्रदेश के 36 स्कूलों में शुरू हुई अंग्रेजी भाषा लैब, शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

<p>प्रदेश के बच्चों में अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ बनाने के मकसद से सरकार ने 36 सरकारी स्कूलों में इंग्लिश भाषा लैब स्थापित कर दी है। जिसका शुभारंभ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज से ऑनलाइन की। भाषा लैब से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अंग्रेजी भाषा को सीखने में मदद मिलेगी।</p>

<p>पहले चरण में 36 विद्यालयों को पायलट आधार पर चयनित किया गया है। जिसके परिणाम आने के बाद प्रदेश के बाकी विद्यालयों में भी सरकार इंग्लिश भाषा लैब की शुरुआत करेगी। सरकार ने साल 2018-19 बजट में इंग्लिश भाषा लैब शुरू करने का प्रावधान किया था। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि लैब से बच्चों को अपनी अंग्रेजी सुधारने में मदद मिलेगी। जिससे वे भविष्य में हर कॉम्पिटिशन में मजबूती से भाग ले सकें।</p>

<p>इंग्लिश भाषा लैब में बच्चों को अध्याय पुस्तिका भी दी जाएगी। लैब से मुख्य रूप से विद्यार्थियों के 3 उद्देश्य स्वाध्याय, सुदृढ़ सामग्री सॉफ्टवेयर के साथ मैप किया हुआ और निगरानी व मूल्यांकन भी होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago